उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां गन्ने से भरे ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, ऐसे हुआ हादसा

हरिद्वार न्यूज़- उत्तराखंड में रविवार को भीषण अ‌ग्निकांड हो गया। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गन्ने से लदे एक ट्रक में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रधानाध्यापक छात्राओं से करता था छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक हुआ निलंबित।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह आग खाना बनाने के दौरान लगी थी। थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक में लदा गन्ना जलकर राख हो गया, लेकिन इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक को विधानसभा स्पीकर ने सीएम की मौजूदगी में दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

आग लगने के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास लेने जंगल जा रही महिला पर बाघ ने किया हमला, निवाला बनाने में चूका तो दोबारा झपटा