उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) युवा किसान संघर्ष समिति की हुई जीत, सीएम धामी ने रेरा एक्ट को लेकर निकाला समाधान

हल्द्वानी न्यूज– रेरा एवं विकास प्राधिकरण के खिलाफ पिछले कई दिनों से हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे स्थित बुध पार्क में धरना दे रहे युवा किसान संघर्ष समिति कि आज मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने देहरादून में मुलाकात की, जिसमें मुख्य रूप से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान बलजीत सिंह, अर्जुन बिष्ट, परीक्षित मिश्रा समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रात को पैदल घर लौट रही युवती को तीन युवकों ने घेरकर की अभद्रता, विरोध करने पर पीटा, चलाए लात-घूंसे

जहां पर यह बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे महत्वपूर्ण विषय पर एक कमेटी गठित की है, जो कि अपनी रिपोर्ट 6 महीने के अंदर भेजेगा, जिसमें युवा किसान संघर्ष समिति के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं की मांग को लेकर धरना 53 वे दिन जारी

वही पूर्व में प्राधिकरण के नियमों को लेकर जो भी कार्यवाही की गई है, उसको समाप्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की भांति अब किसान अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इन राज्य कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी, हुआ आदेश जारी, पढ़े पूरी खबर।