उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, किया गल्ले पर हाथ साफ।

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ वर्कशॉप लाइन स्थित जनता ऑटोमोबाइल के स्वामी लाइन नंबर 10 निवासी रईस अहमद शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने दुकान के पीछे की तरफ देखा तो पता चला कि किसी ने दीवार तोड़ दी है। उन्होंने तुरंत दुकान के गल्ले में देखा तो गल्ले में से 72 हजार रुपये गायब थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ( ब्रेकिंग न्यूज़) यहां कार और बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार 2 युवक गंभीर।

वही चोरों ने दुकान में रखा अन्य किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों को गल्ले में रखी रकम की जानकारी थी। भोटिया पड़ाव चौकी की पुलिस ने छानबीन की। मामले में अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी है। मामले में गौर करने वाली बात यह है कि दुकान के पीछे जल संस्थान की जमीन है। जिसकी दीवार करीब आठ फीट ऊंची है। चोर ने जल संस्थान परिसर से दीवार तोड़ी है। इधर जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा( बड़ी खबर) यहाँ कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिलाओं समेत चार को रौंदा, एक ही परिवार के लोगों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पढ़े पूरी खबर।