उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- हल्द्वानी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार, दो युवकों की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा देर रात हल्द्वानी रोड पर संजय वन के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरयादी, कई समस्याओं का क्या मौके पर निस्तारण, हल्दूचौड़ की इस जमीन को लेकर तहसीलदार लालकुआं को दिए निर्देश।

 

इस हादसे में शशांक सुयाल उम्र 27 वर्ष और विनोद तिवारी उम्र 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक, उमेश भट्ट की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मातम में बदली बेटी की शादी की खुशियां, उत्‍तराखंड का परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत

 

हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब शशांक और विनोद अपने दोस्तों के साथ हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। अन्य घायलों में कमल भट्ट, आशीष कुमार और अमन आर्य शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – बनभूलपुरा में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को देर रात प्रशासन ने किया सील, ध्वस्तीकरण को रोका