उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(गजब) यहाँ एक युवक ऑपरेशन से बना किन्नर, अब असली किन्नरों के लिए बन गया मुसीबत, पढ़े पूरी खबर।

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में ऑपरेशन से किन्नर बना एक युवक असली किन्नरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। उसने न सिर्फ किन्ररों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी, बल्कि अब वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। वही किन्नर ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। वार्ड 25 आजाद नगर काठगोदाम निवासी कामिनी किन्नर का कहना है कि वह यहां राहुल उर्फ काजल किन्नर, राधिका किन्नर, चांदनी किन्नर, रेखा किन्नर के साथ रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ ग्रामीण इलाकों में गुलदार की दस्तक, लोगो में भय का माहौल, देखे सीसीटीवी वीडियो।

जो हल्द्वानी, लालकुआं, चोरगलिया, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और तीनपानी क्षेत्र में बधाइयां देने व नेग मांगने का काम करते हैं। आरोप है कि काठगोदाम निवासी एक किन्नर आपराधिक किस्म का है। वह अपना लिंग परिर्वतन कराकर किन्नर बना है। आरोपी के पास उनकी आपत्तिजनक वीडियो हैं। जो वीडियो के दम पर अब वह उन्हें ब्लैकमेल करता है और जब विरोध किया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- कल सुबह आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों की बढ़ी धड़कन

अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी किन्नर बनकर अवैध वसूली करता है और इसका विरोध करने पर वह आत्महत्या की धमकी देता है व साथ ही सुसाइड नोट छोड़कर उन्हें फंसाने की बात भी करता है। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ