उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के एयर एनसीसी के तीन कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ चयन

हल्द्वानी न्यूज़- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी के एयर एनसीसी यूनिट के फ्लाइट कैडेट्स कृष्णा भटनागर, पंकज पंचपाल और भूपेश चंद का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2024 के लिए चयन हुआ है। ये तीनों ही गणतंत्र दिवस के विभन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 'बोल पहाड़ी हल्ला बोल' के साथ हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली हुई शुरू, कई संगठन हुए शामिल, बोले-आज ये लड़ाई लड़ना जरूरी

आपको बता दे, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में एयर एनसीसी को शुरू हुए अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए है। ऐसे में कैडेट्स का ये प्रदर्शन कबीले तारीफ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फुटपाथ पर बिक रहे पहाड़ी काफल के आगे फलों का राजा 'आम', काफल बिक रहा 350-400 रुपये किलो तक

कैडेट्स ने पूर्व में भी समय समय पर शानदार प्रदर्शन किया है। जहां कुछ समय पूर्व ही फ्लाइट कैडेट पंकज पंचपाल ने ऑल इंडिया वायुसेना कैंप में स्कीट शूटिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- सीएम धामी कल नैनीताल में, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, धरातल पर चल रही तमाम विकास योजनाओं की जानेंगे प्रगति

इन तीनों कैडेट्स की इस उपलब्धि पर परिसर के निदेशक डॉ. मनीष कुमार बिष्ट और एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर उदित कुमार पांडेय ने खुशी जाहिर की।