उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- भारी बारिश के चलते शेरनाला में पानी का बहाव हुआ तेज, हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग यातायात के लिए हुआ बंद

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी- नैनीताल जिले में मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने के बाद बुधवार रात से लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शेरनाला में अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण हल्द्वानी – सितारगंज मार्ग को यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यातायात बन्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, UKSSSC ने इन पदों पर निकली भर्ती

 

प्रशासन ने भारी बारिश के चलते नदी और नालों के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। वही एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है कि मौसम विभाग के अलर्ट के चलते सभी पुलिस थानों व चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है हाईवे या जिला मार्ग में बीच से निकलने वाले बरसाती नाले या रपटों पर पुलिस को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस शोभा यात्रा: 7 अक्टूबर को हल्द्वानी शहर में रहेगा यातायात डायवर्जन, जानिए पूरा प्लान