उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ पिकअप की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत, पिकअप चालक मौके से हुआ फरार

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड के हल्द्वानी में पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। मासूम की दर्दनाक मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वही मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वसन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 18 घंटे भारी! नैनीताल-अल्मोड़ा में रेड अलर्ट, सावधान रहें

 

जानकारी अनुसार तीनपानी बायपास गोजाजाली बिचुली स्थित स्टॉक में गुरुवार सुबह पास की बस्ती में रहने वाले ढाई वर्षीय मासूम गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया, और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक की समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट, बोले- समिति के अध्यक्ष- चार खंडों में उपलब्ध....इस वेबसाइट पर जाकर देखें

 

वही सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक, अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया, और कार्यवाही का भी विश्वास दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा हुई स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी की सूचना