उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी: यहाँ चचरे भाई ने दी 11 दिन में पूरे खानदान को जान से मारने की धमकी

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ पिता की मौत के बाद बेटे को चचेरे भाई को फोन करना भारी पड़ गया। दोनों में कहासुनी हो गई और युवक ने चचेरे भाई को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे डाली। मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में शक्ति विहार गली नंबर 1 तल्ली बमौरी निवासी त्रिभुवन सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि वह यहां अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनका पिछले करीब 30-35 साल से अपने चाचा आनंद सिंह रावत से बोलचाल नहीं है। 15 जुलाई को चाचा आनंद सिंह का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  16 मार्च से 6 अप्रैल तक होने वाली उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर इन इलाकों में लगी धारा 144

उनके बेटे हिमांशु रावत ने रात फोन पर निधन की सूचना दी। इस पर त्रिभुवन ने कहा, आपने 35 साल में प्रेम नहीं रखा, अब कोई फायदा नहीं। इस पर दोनों में बहस हो गई। वही आरोप है कि 22 अगस्त को सुबह हिमांशु ने फिर फोन किया और गाली गलौज करने के साथ पूरे खानदान को 11 दिन के भीतर जान से मार डालने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ 72 साल के बुजुर्ग ने 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज

त्रिभुवन के अनुसार तब से उनका परिवार डरा सहमा हुआ है। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ राॅकेट की चिगारी से धूं-धूं कर जला तीन मंजिला भवन, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक