उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालते समय एक साल के मासूम की करंट लगने से मौत, घर में मचा कोहराम

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा घर में खेलते समय फ्रिज के नीचे फंसी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी वह बिजली की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार देर शाम को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा स्थित जवाहर नगर में हुआ। टनकपुर रोड (गौला गेट) निवासी शुभहान का एक वर्षीय बेटा हस्सान घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसकी बॉल फ्रिज के नीचे चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे फाटक से गुजर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सेवानिवृत्त फौजी की मौत, दो गंभीर

 

बताया जा रहा है कि मासूम जैसे ही बॉल निकालने के लिए फ्रिज के नीचे हाथ डालने लगा, तभी उसे जोरदार करंट लग गया। बच्चे को तड़पता देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घर की बिजली सप्लाई बंद कर उसे फ्रिज से अलग किया गया और तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली महोत्सव में जमकर थिरके क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधियों ने भी लगाए ठुमके

 

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां अपने बेटे के शव को गोद में लेकर घंटों बिलखती रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शुभहान के तीन बच्चों में हस्सान सबसे छोटा और परिवार का सबसे लाडला था।

यह भी पढ़ें 👉  यहां पति का पत्नी से हुआ विवाद, तो पति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

 

हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्चे की मौत करंट लगने से होना सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।