उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – जल्द ही आवारा जानवरो से लोगो को मिलेगी निजाद

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त ने कहा है कि जल्द ही शहरी क्षेत्र में आवारा जानवरों से लोगों को निजात मिल जाएगी। नगर निगम द्वारा कई गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड में जजों के तबादले और पदोन्नति, कई जनपदों में नई तैनाती

जिनमें निराश्रित गोवंशों को चिन्हित करने के बाद रखा जाएगा। नगर आयुक्त IAS विशाल मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा गंगापुर कबाड़वाल में निर्माणाधीन गौशाला व नजाकत के बगीचा क्षेत्र में बन रही गौशाला सहित अन्य गौशालाओं का निरीक्षण कर लिया है साथ ही उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण, अवैध उपखनिज परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

जैसे ही गौशाला निर्माण पूरा होगा शहर के सभी निराश्रित गोवंश व आवारा जानवरों को वहां रखा जाएगा। जिससे कि लोगों को परेशानी भी ना हो निराश्रित गोवंश को भी पालन पोषण ठीक से हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बड़ा हादसा: बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, दो की मौत, एक युवती घायल अवस्था में रेस्क्यू