उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्दूचौड़ क्षेत्र में हर्बल प्रोडक्ट्स बना रहे कारखाने में प्रशासन ने मारा छापा, लाइसेंस नहीं मिलने पर कारखाने को किया सील, सैंपल जांच को भेजें

लालकुआँ न्यूज़- यहाँ तहसीलदार लालकुआँ एवं खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को हल्दूचौड़ क्षेत्र में हर्बल प्रोडक्ट्स का निर्माण कर रहे कारखाने में छापेमारी की। संचालक द्वारा टीम को कारखाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इसके बाद कार्यवाही करते हुए फर्म का चालान करते हुए कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए और साथ ही लाइसेंस न बनने पर कारखाने में प्रोडक्ट बनाने पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(बड़ी खबर) यहाँ सहायक लेखाकार को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

वही शिकायत के आधार पर शनिवार को लालकुआं तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने चुना भट्टी हल्दूचौड़ स्थिति मसाले की निर्माण इकाई के कल्की हर्बल प्रोडक्ट्स नामक कारखाने में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार सहित कई जिलों के डीएम बदले, देखें लिस्ट

वही कारखाने में छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रकार के फ्लेवड हर्बल मसाले एवं नमक का निर्माण भंडारण मिला। टीम ने संचालक से संबंध कारखाने का लाइसेंस मांगा तो संचालक द्वारा उक्त कारखाने का लाइसेंस के कागजात नहीं दिखा पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ मुरादाबाद रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार

इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने चालानी कार्यवाही की। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संदेह के आधार पर मसाले का एक नमूना जांच के लिए भर लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संचालक का पंजीकरण कराने व कारखाना बंद रखने के निर्देश दिए हैं।