उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ जंगल में इस हालात में मिला लापता किशोरी का शव, पुताई की मिट्टी लेने निकली थी घर से

नैनीताल में ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी लापता किशोरी का शव मंगलवार को नौ दिन बाद संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 2-3 दिनों में तापमान 3 डिग्री तक चढ़ने के आसार

22 सितंबर को परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बकरी के पैसे नहीं चुकाए तो तालाब में डुबोकर कर दी बुजुर्ग की हत्या, थराली पुलिस ने किया बुजुर्ग की मौत का खुलासा

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा और साथ ही परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ देर रात एसएसपी ने किये कई थाना – चौकी इंचार्ज के तबादले