उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ इस हालत में पकड़े गए छात्र-छात्रा, लोगों ने किया हंगामा, मामला दर्ज

हल्द्वानी न्यूज़- काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग छात्र और उसके सहपाठी छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद काफी हंगामा हुआ हंगामा के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्र-छात्रा को थाने ले आई। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में भारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी, 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

 

 

बताया जा रहा है कि सोमवार को हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था के स्नातक के छात्र-छात्रा घूमने के लिए रानीबाग क्षेत्र के लमजाला गांव की ओर गए इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा काट दिया. सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस छात्र और छात्रा को थाने ले आई, यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज़ - मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 

 

इस दौरान कुछ समाज संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे हंगामा खड़ा कर दिया जहां पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।पुलिस के अनुसार छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है,आज छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली अब होगी महंगी, बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने इतने रुपयों का पड़ेगा असर, पढ़े पूरी खबर।