उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ वीडियो बनाते समय नदी में बही महिला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ दो साल के बेटे और पति को साथ लेकर हल्द्वानी की गौला नदी में वीडियो बनाते हुए महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने डेढ़ घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) यहाँ शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी हुए सस्पेंड, लगे थे गंभीर आरोप।

फिरोजाबाद के कोटला रोड, टापा चौराहा श्रीफल कालोनी निवासी 24 वर्षीय शिवानी पत्नी राजकुमार बीते सोमवार को पति व बेटे के साथ काठगोदाम रिश्तेदारी में आई थी। परिवार घूमने नैनीताल भी गया था।

मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे महिला अपने बच्चे, पति व रिश्तेदारों के साथ काठगोदाम रेलवे लाइन ठोकर के पास नदी किनारे गई। इस बीच महिला व उसकी रिश्तेदार अनमोल नदी में उतर कर फोटो और वीडियो बनाने लगे। इसी बीच शिवानी पानी के तेज बहाव में बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः अपनी बेटी का दूल्हा नहीं आया पसंद तो पिता हुए लापता, पुलिस ने सकुशल किया बरामद जानिए पूरा मामला

सूचना पर दमुवाढूंगा चौकी इंचार्ज महेंद्र राज व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद शाम सात बजे शीशमहल के पास गौला से महिला का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी इंश्योरेंस मामले में जल्द और गिरफ्तारी नहीं होने पर उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने दी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी।