उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ गौला पुल से कूदे दरोगा के बेटे की मौत, परिवार में कोहराम

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पुलिस की स्पेशल ब्रांच यूनिट रामनगर में तैनात दरोगा राकेश कुमार के 21 वर्षीय बेटे अभय कुमार ने गौला पुल से छलांग लगाकर जान दे दी।

 

 

शाम करीब पौने पांच बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक ने अचानक गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना तुरंत बनभूलपुरा थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी में तेज बहाव के बावजूद युवक पानी से अलग रेत पर पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

 

युवक को सड़क तक लाने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (एलबीएस छात्र संघ चुनाव अपडेट) चुनावी समर में बीके 33 नामांकन पत्र।

 

 

पहचान होने पर मृतक का नाम अभय कुमार (21), निवासी बद्रीपुरा वार्ड नंबर-11 बताया गया। वह पुलिस दरोगा राकेश कुमार का पुत्र था, जो इन दिनों रामनगर में तैनात हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला खिलाड़ियों को मंच देने का प्रयास : लाखन मेहता

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।