उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ नदी में नहाने और पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों को नैनीताल पुलिस ने पकड़ा, सभी लोगों का पुलिस एक्ट में किया चालान

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के रानीबाग और अमृतपुर क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही शुरू हो गई है। यहां घूमने के नाम पर नदियों में नहाने, पिकनिक मनाते हुए बरेली , रामपुर , मुरादाबाद और हल्द्वानी के सैकड़ो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया इस दौरान पकड़े गए सभी बच्चे , बुजुर्ग और महिलाओं का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में 24 अगस्त को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अस्मिता मिश्रा करेंगी उपचार

 

इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए और कई गाड़ियों को पुलिस द्वारा जब्त भी कर लिया गया।

 

वहीं स्थानीय योगेश रजवार का कहना है कि यहां पर बड़ा पवित्र धाम है जिस वजह से यहां पर पुलिस लगातार लोगों के चालान काट रही है साथ ही तीर्थ धाम होने के चलते यहां पर अराजकता फैलाने और नशा करने और अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते उनके द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है और आगे भी पुलिस और स्थानीय मिलकर यहां आने वाले आरक्षक तत्वों के खिलाफ कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर चयनित 70 से अधिक महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा रद्द, नहीं मिल सकता आरक्षण का लाभ