उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 3 लोगों की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंडा थाना क्षेत्र में बड़ी नहर के पास डीसीएम वाहन ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ जिलाधिकारी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

 

 

बड़ी नहर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डीसीएम वाहन जसपुर से काशीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा चार सवारियों को लेकर जसपुर की तरफ जा रहा था। कुंडा थाना क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

हादसे में ई-रिक्शा चालक शहजाद पुत्र रमजान अली और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्कूल परिसर में घुसा गुलदार, घबराए छात्रों ने मचाया शोर, शिक्षिका ने हिम्मत दिखाकर बच्चों को किया सुरक्षित

 

 

महिला समेत दो मृतकों की पहचान नहीं

मृतकों में ई-रिक्शा चालक शहजाद की पहचान हो गई है। एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और कुंडा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

 

यह भी पढ़ें 👉  इंदर सिंह पनेरी बने कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल दो लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से जसपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

 

 

काशीपुर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।