उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, 1064 पर शिकायत के बाद बिछाया जाल

हरिद्वार न्यूज़- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शनिवार, 10 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई की। हरिद्वार जिले के रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सोनिया को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी दो पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद में समझौता कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रही थी।

 

 

1064 पर शिकायत के बाद हरकत में आई विजिलेंस

जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई विवाद सुलझाने और समझौता कराने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 90 हजार रुपये प्रति माह

 

 

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून के अधिकारियों ने मामले की गोपनीय जांच कराई। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ बीएससी छात्र को 2 किलो चरस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी बोला- शादी की शॉपिंग के लिए चाहिए थे पैसे।

 

 

रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने दबोचा

विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तैयारी की। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद टीम ने जाल बिछाया। शनिवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर महिला एएसआई को 10 हजार रुपये दिए, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया।

 

 

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून की दस्तक के साथ कोसी-दाबका में खनन बंद, सरकार को मिला 9.79 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व

 

 

रिश्वत मांगे तो 1064 पर करें शिकायत

सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराएं। विभाग के अनुसार, शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विजिलेंस की इस कार्रवाई को सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।