उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ बैंक का बकाया न चुकाने पर बैंक ने इस होटल को किया सील, इस तारीख को होगी होटल की नीलामी।

हल्द्वानी न्यूज़ – नैनीताल रोड स्थित निजी होटल SV को बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया है। वही होटल स्वामी द्वारा बैंक से ₹40 करोड़ का लोन लिया गया था। जिसका ब्याज मिलाकर ₹52 करोड़ हो रहे थे,। होटल स्वामी पैसे देने में असमर्थ हो गया था।जिनकी आरसी भी तहसील से काटी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (अंकित हत्याकांड) पुलिस की पूछताछ में माही उर्फ डौली ने किये चौंकाने वाले खुलासे, बेहोशी में नही, बेहरमी से ली थी अंकित की जान, पढ़े पूरी खबर।

वही होटल स्वामी को पैसा जमा करने का मौका भी बैंक द्वारा दिया गया था। लेकिन उनके द्वारा पैसा समय पर नहीं चुकाया गया। ऐसे में बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया है। इस होटल में 24 कमरे हैं, और अब 23 अगस्त को होटल की नीलामी की जाएगी। नीलामी ऑनलाइन होगी,।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले के एसएसपी ने किए 12 उपनिरीक्षकों के तबादले

यह होटल हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित है, जिसमें कुछ शोरूम भी थे। मंदी के इस दौर में होटल कारोबार को एक बड़ा झटका लगा है, इस होटल में बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही नेता अक्सर रुका करते थे और अब यह होटल सील हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां केंटर की टक्कर से सिडकुल की कंपनी में कार्यरत पिथौरागढ़ निवासी युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम