उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहां अनियंत्रित कार की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकली कॉलेज की छात्रा की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई है, घटना सुबह के समय की बताई जा रही है। जब छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने तेज टक्कर मारी, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वही टक्कर मार कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी पर अटकी कार, खाई में गिरी क्रेन, घायलों को बचाने उतरी एसडीआरएफ की टीम, बाल-बाल बची चार जिंदगी

वही लामाचौड़ चौकी पुलिस ने छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया है। युवती नाम आशा है जो पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) शासन ने किए इस विभाग में अधिकारियों के तबादले, देखे लिस्ट

वही युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी, पुलिस फिलहाल कार चालक की तलाश में जुट गई है, मौके से कार को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ जिलाधिकारी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश