उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां दोस्तों के साथ आग सेक रहे युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहे एक ई-रिक्शा चालक युवक को किसी ने गोली मार दी। वही खून निकलने पर युवक को गोली लगने का पता चला। वही आनन- फानन में उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसी गोली को निकाल दिया है। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस गोली चलाने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले प्रदेश के युवा ध्‍यान दें! प्राथमिक शिक्षकों के 3368 पदों की भर्ती पर आया नया अपडेट

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी निवासी राजू 15 दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। यहां आकर वह ई-रिक्शा चलाने लगा। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजे राजू चाउमिन के ठेले के पास अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहा था। तभी अचानक उसे कमर के पास किसी तरह की तेज चुभन का एहसास हुआ और साथ ही एक आवाज भी सुनाई दी। कुछ ही सेकंड में जब राजू ने चुभन वाली जगह पर हाथ लगाया तो खून निकल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- MBPG व महिला कॉलेज में NSUI ने इन प्रत्याशियों की करी घोषणा

उसके दोस्तों ने परिजनों को इसकी सूचना दी और उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। वही कोतवाली पुलिस के मुताबिक गोली राजू के शरीर में ज्यादा अंदर तक नहीं पहुंची थी। ऊपरी मास में ही फंसकर रह गई थी। फिलहाल डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का पराक्रम: अमित शाह ने दी सीएम धामी को ‘सुपर शाबासी’

वही कोतवाल ने बताया कि घटना के बाद से सीसीटीवी कैमरे की खोजबीन में जुटी है मामले की जांच की जा रही है।