उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां युवकों ने पैक बनाकर गिलास में डाला ही था कि अचानक पहुंच गए सिटी मजिस्ट्रेट, फिर जाना पड़ा हवालात

हल्द्वानी न्यूज़-  जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जहां एक ओर पुलिस अभियान चला रही है तो वहीं प्रशासन भी महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षा के मद्देनजर खुद भी पीछे नहीं है प्रशासन भी लगातार उन स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर रहा है जहां छात्राओं द्वारा भय या खतरा बताया गया है। इसी को देखते हुए छात्राओं द्वारा बताए गए स्थान का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने सुशीला तिवारी के पास क्रियाशाला के सामने अचानक छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मेयर पर भाजपा में माथापच्ची, क्या बीजेपी में मंथन से निकलेगा अमृत, 3 नामों में किया जा रहा विचार

 

इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे बैठने के लिए लगाई गई बेंच में तीन युवक शराब पी रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने तत्काल उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को फोन करके तत्काल बुलाया और उन्हें हिरासत में भेज दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि विभिन्न स्कूलों व अन्य स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता के चलाए जा रहे अभियानों में जिन स्थानों का जिक्र छात्राओं व महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं का त्वरित गति से होगा निदान- डॉ मोहन सिंह बिष्ट

 

लगातार उन स्थानों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा छापेमारी और औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है इसी कड़ी में क्रियाशाला के पास शिकायत आई थी, जिसे देखने के लिए वह शाम को निकले तो अचानक उन्हें वहां पर अराजकता का माहौल लगा इस दौरान तीन लोग शराब पीते हुए पाए गए जिन्हें तत्काल पुलिस के हवाले किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ महिला ने अपने पति पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का लगाया आरोप, कोतवाली में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग