उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी शहर के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

वही भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानक ने बताया कि सुबह करीब 7ः30 बजे आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग से करीब 150 मीटर आगे रेल ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला। वही युवक की शिनाख्त भवाली के रेहड़ी निवासी मयंक पांडे के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) शासन ने किये आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रहलाद नारायण मीणा बने एसएसपी नैनीताल, यहां देखें पूरी लिस्ट

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मयंक पंजाब स्थित एक कंपनी में जॉब करता था। करीब दो हफ्ते पहले वह छुट्टी पर घर लौटा था। मयंक के पिता रमेश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त सैनिक हैं और उसकी मां सरोज पांडे मंगोली में संचालित एक सरकारी स्कूल में शिक्षका के पद पर तैनात हैं। वहीं मयंक की एक छोटी बहन वैशाली हैं, जो निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। वही मयंक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – नर्सिंग भर्ती का शासनादेश हुआ जारी, इतने प्रतिशत पद होंगे इनके, इतने पदों पर होगी भर्ती, पढ़े पूरी खबर