उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- यहां जंगल से मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़- गौलापार क्षेत्र के जगतपुर गांव के समीप जंगल में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी एक मजदूर द्वारा दी गई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

 

सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण जंगल में पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जंगल के भीतर एक शव बरामद किया गया, जो प्रथम दृष्टया कुछ समय पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में स्क्वाड्रन लीडर ने विद्यार्थियों को दी वायुसेना में करियर संबंधी जानकारी

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  1 मार्च से शुरू होंगे D.EL.ED.के ऑनलाइन आवेदन

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: पीएम आवास योजना का जिक्र, लेकिन पात्रता की शर्तें सख्त