उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी हिंसा- बनभूलपुरा बवाल के बाद पलायन हुआ तेज, घरों में ताला लगाकर गए परिवार, पैदल ही तय की 15 KM की दूरी

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही के डर से लोगों का बनभूलपुरा को छोड़ना जारी है। अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं। क्षेत्र से लोगों का पलायन लगातार जारी है। रविवार सुबह वाहन नहीं मिलने के कारण लोग पैदल ही लालकुआं पहुंच गए। यहां से वे ट्रेन से बरेली के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सपेरा गैंग का पर्दाफाश, 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बनभूलपुरा क्षेत्र से कई लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया। कई दिनों तक कर्फ्यू रहने की आशंका और पुलिस से डरकर लोगों ने पलायन तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में मां नंदा सुनंदा महोत्सव द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में उमड़े क्षेत्रवासी

रविवार सुबह पांच बजे से बरेली रोड पर कई परिवार सामान लेकर पैदल जाते दिखाई दिए। सवारी वाहन नहीं होने के कारण लोग 15 किलोमीटर पैदल चलकर लालकुआं पहुंचे। यहां से वे बरेली की ट्रेन पकड़कर यूपी के अलग-अलग शहरों को निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत में कथित धांधली को लेकर हुई जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को लेकर युवा मोर्चा अध्यक्ष ने डीएम को भेजा ज्ञापन