उत्तराखण्डउधम सिंह नगरक्राइम

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया उसका अश्‍लील वीडियो, अब कर रहा है ब्लैकमेल, रुपये ऐंठे और बनाया धर्मांतरण का दबाव।

काशीपुर न्यूज़– यहाँ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

वही पीड़िता के स्वजन ने युवक पर धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रतापपुर निवासी वसीम पुत्र अकबर उसकी गैर मौजूदगी में उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता है और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है। आरोप है कि युवक उसकी पुत्री पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चलती गाड़ी के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, कार सवार सुरक्षित

आरोपित युवक उसकी पुत्री की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। फोटो वायरल नहीं करने के एवज में रुपये की मांग करता है। पीड़िता ने बताया कि लोक-लाज के भय से उसने आरोपित वसीम को 20 हजार रुपये भी दिये है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ कोतवाली पुलिस टीम ने फरार चल रहे 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

वही आरोपी 2 जून को वसीम उसके घर आया और धमकी दी कि अपनी बेटी को हमारे साथ बैंगलोर भेज दो। मुझे उससे शादी करनी है अगर नहीं भेजोगे तो तुम लोगों को जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध धारा 376, 504, 506, 384 आइपीसी तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।