उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गैस सिलिंडर लीक होने से होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड के हरिद्वार में बुधवार शाम हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में आग लग गई। आग देख वहां माैजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस दाैरान सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दाैरान कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भूमि वन धन विकास केंद्र में मसाला प्रसंस्करण इकाई व मधुवन कलस्टर के कार्यालय का किया उद्घाटन

 

 

बताया जा रहा है होटल में खाना बनाने के दाैरान वहां एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। जिसकी वजह से वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दाैरान वहां माैजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिंदगी से समझौता नहीं! हल्द्वानी में इन जगहों से बनाए रखें दूरी