Uncategorizedदेशराष्ट्रीय

क्या अचानक बदल गई आपके फोन की कॉलिंग स्क्रीन? जानिए इसके पीछे की असली वजह

गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक लाखों एंड्रॉयड यूजर्स अचानक चौंक गए, जब उनके फोन का डायलर इंटरफेस बिना किसी वॉर्निंग या ऐप अपडेट के बदल गया। इस बदलाव के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नाराजगी जाहिर की और पूछा कि आखिर यह हुआ कैसे।

 

 

दरअसल, यह बदलाव Google के Material 3 Expressive redesign का हिस्सा है, जिसे हाल ही में Android 16 के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे server-side activation के जरिए लागू किया है, यानी बिना किसी अपडेट इंस्टॉल किए ही फोन ऐप का UI बदल गया। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि इंटरनेट कनेक्ट होते ही अचानक उनका डायलर स्क्रीन नया दिखने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  कार ने ऐसी मारी टक्कर की ऑटो के उड़े परखच्चे हादसे में पिता-पुत्र समेत छह की मौत

 

फोन ऐप और डायलर में बड़े बदलाव

अब कॉल लॉग में पहले की तरह ग्रुपिंग व्यू नहीं है, हर कॉल अलग-अलग लिस्टेड नजर आती है।

कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स को मिलाकर एक ही Home टैब में रखा गया है।

कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में दिखाई देते हैं।

नया फिल्टर सिस्टम आया है, जिससे Missed, Spam, Contacts जैसी कैटेगरी आसानी से अलग की जा सकती हैं।

इन-कॉल स्क्रीन पर बड़े, गोल और आयताकार बटन ऐड किए गए हैं।

कॉल रिसीव करने और काटने के लिए नया जेस्चर सिस्टम शामिल किया गया है, जहां यूजर्स स्वाइप या टैप दोनों में से विकल्प चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (लाइफस्टाइल) क्या सामने वाला बोल रहा है झूठ? मनोविज्ञान के अनुसार इन 3 सवालों से मिल सकते हैं संकेत

 

 

क्यों किया गया यह बदलाव?

Google का कहना है कि यह बदलाव रिसर्च पर आधारित है। कंपनी ने 18,000 से ज्यादा यूजर्स पर स्टडी की थी, जिसमें पाया गया कि एक्सप्रेसिव डिजाइन से लोग जरूरी बटन और जानकारी को जल्दी पहचान पाते हैं। इसी वजह से यह नया इंटरफेस लाया गया है।

 

 

कंपनी ने यह भी बताया कि यह डिजाइन सिर्फ Phone ऐप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में Google Messages, Contacts, Gmail और Photos जैसे ऐप्स में भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी ने देश से कहा, 'अब पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ PoK पर'

 

 

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

कई यूजर्स को नया डिजाइन आकर्षक और आसान लगा, जबकि कुछ इसे “confusing” और “unnecessary” बता रहे हैं। सबसे बड़ी शिकायत यह है कि बिना पूछे और बिना किसी ऐप अपडेट के UI बदल गया।

 

 

किसे मिलेगा नया इंटरफेस?

अगर आपके फोन में Google Phone ऐप का वर्जन 186 है, तो आपको यह नया इंटरफेस मिल सकता है। ऐप सेटिंग्स में जाकर Gestures और Navigation को कस्टमाइज करने का विकल्प उपलब्ध है। हालांकि, फिलहाल पुराने डिजाइन पर वापस लौटने का कोई विकल्प नहीं दिया गया है।