स्वास्थ्य

हेल्थ- आंतों में सूजन होने पर खाना शुरू करे ये 5 चीजे, मिलेगा आराम

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लगभग हर एक अंग का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। इन अंगों में आंत भी शामिल है। आंतों में अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो पेट फूलना, पेट में दर्द होना जैसे संकेत नजर आते हैं। आंतों में सूजन होने की स्थिति में पेट काफी ज्यादा फूला-फूला सा रहता है। अगर आपके भी आंतों में सूजन आ गई है, तो अपने खानपान पर अधिक जोर दें। मुख्य रूप से ऐसे आहार का सेवन करें, जिससे आंतों में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं आंतों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए किस तरह के आहार का सेवन करें।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी ने पति को समलैंगिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, सास ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

साबुत अनाज है जरूरी –

आंतों में सूजन या फिर किसी तरह की परेशानी होने पर फाइबर युक्त आहरा का सेवन करना बहुत ही जरूरी है। मुख्य रूप से साबुत अनाज को डाइट में शामिल करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल के लक्षणों को कम किया जा सकता है। साबुत अनाज के रूप में आप ज्वार, मक्का, रागी, बाजरा इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

ओमेगा-3 फैट एसिड का सेवन करे-

आंतों की सूजन को कम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार का सेवन करें। इस तरह के पोषक तत्व अलसी के बीजो, एवोकाडो, मछली इत्यादि में भरपूर रूप से पाया जाता है। अगर आपको आंतों से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो इसका सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) स्वास्थ्य महकमे में हुए कई CMO के तबादले देखिए लिस्ट

प्रोटीन डाइट-

आंतों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना भी जरूरी माना जाता है। प्रोटीन युक्त आहार के लिए आप अंडे, लीन मीट, पोल्ट्री का सेवन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप शाकाहारी हैं, तो सोया उत्पादों का सेवन करें।

अधिक से अधिक पानी पीए-

यह भी पढ़ें 👉  घर में ये 4 दवाएं होनी चाहिए जरूरी, कभी भी पड़ सकती है जरूरत- नहीं तो बाद में होगा पछतावा

आंतों से जुड़ी समस्या होने पर अपने आहार में अधिक से अधिक पानी जोड़ें। कोशिश करें कि दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं। इससे गट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

ताजे फल और सब्जियां है जरूरी-

आंतों की परेशानी को कम करने के लिए अपने आहार में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त होता है। साथ ही इससे आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।