उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

यहाँ डंपर ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल।

उत्तराखंड न्यूज़- यहाँ बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के पास हाईवे स्थित पिपलिया मोड़ पर खनन से भरे डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रेम सिंह (55) की मौत हो गई। जबकि मृतक का बेटा घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नशे की लत पूरी करने के लिए दो युवकों ने कर डाली दो लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो..………

जानकारी के अनुसार मृतक अपने बेटे पंकज के साथ बाइक से केबीआर अस्पताल से दवाई लेकर घर को वापस लौट रहा था। तभी एक सामने से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, सैन्यकर्मी पर पॉक्सो का हुआ मुकदमा

सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल।