उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सगाई के कार्यक्रम से लौट रहे थे कार सवार , एक की मौत, पांच घायल

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल के धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिर। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- IAS वंदना सिंह ने नैनीताल जिलाधिकारी का लिया चार्ज

धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की मुख्य सचिव ने ली बैठक, दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट पर सख्ती, चौपहिया वाहनों के लिए भी ये निर्देश

तीन लोग हायर सेंटर रेफर

वही डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वही मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।