उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहां पशुओं के लिए चारा काटने के दौरान मशीन में आए करंट की चपेट में आकर महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- यहाँ बरसात के बीच पशुओं के लिए चारा काटने के दौरान मशीन में आए करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को हासिल हो सकते हैं बड़े लक्ष्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौम्वाल मोटाहल्दू निवासी कौशल्या उम्र 44 वर्ष पत्नी खीम गिरी गोस्वामी बृहस्पतिवार सुबह घर पर लगी चारा काटने वाली मशीन से चारा काट रही थीं। इस दौरान मशीन में करंट दौड़ गया। कौशल्या नंगे पैर थीं जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक, सोशल मीडिया में हुआ वीडियो वायरल, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने की रिपोर्ट तलब

 

वही परिजनों द्वारा आननफानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। खीम गिरी गोरापड़ाव स्थित एक फ्लोर मिल में नौकरी करते हैं। वही कौशल्या की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ सड़क हादसे में बाइक सवार एक कांवड़िये की मौत, दो घायल।