उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भाजपा नेता पर हमला, घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

गदरपुर न्यूज़- भाजपा नेता के घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

साथ ही घायल भाजपा नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इस पर स्वजन ने उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

साथ ही स्वजन की मदद से घायल भाजपा नेता को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए स्वजन को कहीं और ले जाने की सलाह दी। इस पर स्वजन उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ पति ने की अपनी पत्नी की हत्या, पति हुआ मौके से फरार।

 

स्वजन के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने जब भाजपा नेता जसवीर पर फायरिंग की तो वह उल्टे होकर सो रहे थे। फायरिंग से उनके जांघ और पीठ पर गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि गोली चलाने वाले कौन थे और क्यों चलाई इस बारे में अभी किसी को पता नहीं है।

 

 

ग्राम आबाद नगर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के गदरपुर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा अपने स्वजन के साथ शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। देर रात डेढ़ बजे करीब अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता जसवीर पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन पास में सो रही उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, पढ़ें कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

 

 

शोर शराबा होने पर स्वजन और आसपास के लोग एकत्र होते तब तक हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष जसवीर चौहान, उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि राज्य में सेब की खेती और कीवी मिशन को बढ़ावा देने की बात की, पढ़े पूरी खबर।

 

साथ ही स्वजन की मदद से घायल भाजपा नेता को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए स्वजन को कहीं और ले जाने की सलाह दी। इस पर स्वजन उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक कराए जा रहे हैं। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  – विभव सैनी, सीओ