उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, सड़क हादसे में एक की मौत व 4 घायल, दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे यात्री

मंगलौर न्यूज़– यहाँ दिल्ली से हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। बीते शुक्रवार की देर रात को एक कार में पांच युवक दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। आधी रात के समय जब वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा के पास हाईवे पर पहुंचे तभी उनकी कार एक ट्रैक्टर टोली से टकरा गई, जिसमें पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से हल्दूचौड़ के व्यवसायी की मौत, इलाके में शोक की लहर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने 26 वर्षीय हिमांशु निवासी बवाना दिल्ली को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वकील से मिलने हल्द्वानी आ रहा था आरोपी, अब भेजा जेल

दुर्घटना में अन्य गंभीर रूप से घायल विशाल निवासी बवाना दिल्ली, भारत निवासी दरियापुर दिल्ली, सुमित निवासी बवाना दिल्ली और दिव्य निवासी बवाना दिल्ली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मंगलौर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  31 अगस्त को पूरा दिन बांध सकेंगे बहने अपने भाई की कलाई पर राखी