उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ देशी शराब की दुकान के कर्मचारी की मौत, NH के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रामनगर में देशी मदिरा की दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों का शव सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे के पास मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस की जांच अब इस एंगल पर हुई शुरू, इन्हें किया जा रहा है चिन्हित

पीरुमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धानिक ने बताया कि मृतक का नाम पंकज तिवारी उम्र 40 वर्ष उर्फ पप्पू पुत्र धर्मानंद निवासी पीरुमदारा है। मृतक टांडा में देशी शराब की कैंटीन में काम करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। लेकिन शरीर नीला पड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नौकरी के लिए UP से DL.Ed का खेल, शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश जल्द
वही मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक विवाहित था। पुलिस मामले को जांच कर रही है।