उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

NH-74 पर भीषण हादसा: थार जीप पलटने से दो दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में नए साल के पहले ही दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एनएच-74 पर तेज रफ्तार थार जीप के अनियंत्रित होकर पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह हादसा पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरी के पास बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सितारगंज निवासी तीन युवक थार जीप से हल्द्वानी से वापस सितारगंज लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-74 पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और जीप तीन-चार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसी। वाहन एक बिजली के पोल से भी टकरा गया, जिससे जीप के परखच्चे उड़ गए और पोल क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी

 

हादसे में जुगलप्रीत सिंह (18 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र जीत सिंह निवासी साबेपुर सितारगंज और मोहम्मद सैफ (27 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इशहाक निवासी भगौरी सितारगंज की मौत हो गई। दोनों सितारगंज में एक मोबाइल की दुकान चलाते थे और व्यापारिक साझेदार थे। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सोहेल अंसारी पुत्र सरफराज अंसारी निवासी सितारगंज के रूप में हुई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बाहरी व्यक्तियों की जमीन खरीद-फरोख्त की जांच हुई तेज, अब इस फिल्म स्टार का सामने आया नाम

 

जुगलप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते चिराग के बुझने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, मोहम्मद सैफ दो भाइयों में से एक था। दोनों युवकों के शव जब नए साल के दिन घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम धामी के दरबार पहुंची हल्द्वानी के किसानों की समस्याएं, जानिए क्या हुआ..

 

पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जुगलप्रीत और सैफ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।