उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

ऊधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी–स्कॉर्पियो टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, मोबाइल लेने लौटते समय गई जान

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। टांडा जंगल के पास देर रात स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। अनिकेत और रोहन सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

 

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त शनिवार को हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद वे सुरक्षित रुद्रपुर लौट आए, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि एक दोस्त का मोबाइल हल्द्वानी में छूट गया है।

 

मोबाइल लेने की जल्दबाजी में तीनों युवक रात करीब 12 बजे दोबारा स्कूटी से हल्द्वानी के लिए निकल पड़े। जैसे ही वे पंतनगर क्षेत्र में संजय नगर से आगे टांडा जंगल पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ आपसी विवाद के चलते चालक ने दूसरे चालक को किया गंभीर रूप से घायल, 4 दिनों से नहीं आया होश

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुलने के बावजूद टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाई दूज पर दर्दनाक हादसा — खाई में गिरी कार में लगी आग, दंपती व बेटे की जलकर मौत, एक बेटा गंभीर घायल

 

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।