उत्तराखण्डकुमाऊं,

होटल संचालक रमेश चंद्र जोशी लापता, बिंदुखत्ता में मिली अंतिम मोबाइल लोकेशन

हल्द्वानी/लालकुआं- इको टाउन, हल्द्वानी निवासी एवं होटल व्यवसायी श्री रमेश चंद्र जोशी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वे बीते 30 जनवरी 2026 की रात लगभग 8 बजे से लापता हैं। परिजनों ने उनके सकुशल लौटने की उम्मीद में आमजन से सहयोग की अपील की है।

 

लापता होटल संचालक के भाई प्रकाश जोशी ने बताया कि श्री रमेश चंद्र जोशी की अंतिम मोबाइल लोकेशन बिंदुखत्ता क्षेत्र में ट्रेस हुई थी। इसके बाद से परिजन, रिश्तेदार और परिचित उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- इस विभाग में 2 कर्मियों के शैक्षणिक दस्तावेज निकले फर्जी, दोनों कर्मियों को किया बर्खास्त, दोनों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।

 

परिजनों के अनुसार श्री रमेश चंद्र जोशी हल्द्वानी के शनि बाजार के पास “जोशी भोजनालय” नाम से होटल का संचालन करते हैं। उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार में गहरी चिंता का माहौल है, वहीं मामले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बेटा बना हैवान, मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

भाई प्रकाश जोशी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी श्री रमेश चंद्र जोशी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 8958791028 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में और तेज लगेंगे भूकंप के झटके' वैज्ञानिक ने किये चौंकाने वाले दावे

 

परिजनों ने सभी से भगवान से प्रार्थना करने की अपील की है कि श्री रमेश चंद्र जोशी जल्द से जल्द सकुशल अपने घर लौट आएं।