उत्तराखण्डकुमाऊं,

शौचालय नहीं, तो चुनाव नहीं! कपकोट में प्रधान प्रत्याशी का नामांकन रद्द

  • शौचालय नहीं, तो चुनाव नहीं! कपकोट में प्रधान प्रत्याशी का नामांकन रद्द
  • घर में शौचालय न होने पर कार्रवाई, विरोधी प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय

बागेश्वर न्यूज़- पंचायत चुनाव में नियमों की अनदेखी एक प्रत्याशी को भारी पड़ गई। बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक के छुरिया गांव में ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी का नामांकन सिर्फ इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उसने झूठा शपथपत्र देकर घर में शौचालय होने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- यहाँ इंटर में फेल छात्रा ने पापा को बताया पास हो गई, झूठ बोलने के बाद लगा डर, तो उठाया यह कदम, जानें मामला

 

 

प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी की शिकायत के बाद जब प्रशासन ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। मौके पर पहुंची टीम को संबंधित प्रत्याशी के घर में शौचालय नहीं मिला। नियमानुसार शौचालय होना अनिवार्य है, और झूठा शपथपत्र देने पर नामांकन निरस्त कर दिया गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पांच जिलों में अलर्ट जारी

खंड विकास अधिकारी ख्याली राम ने जानकारी दी कि छुरिया पंचायत में शिकायत के आधार पर जांच की गई थी। संबंधित प्रत्याशी को अटल आवास योजना का लाभ भी मिल चुका है, जिसमें शौचालय का निर्माण अनिवार्य है।

 

 

इस कार्रवाई के बाद अब दूसरा प्रत्याशी निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने की स्थिति में है, क्योंकि गांव में केवल दो ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ की दो गौशालाओं का सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण कर आवारा गौवंश के लिए समुचित व्यवस्था करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

इसी तरह की एक और शिकायत द्वारी गांव से भी मिली है, जहां जांच प्रक्रिया जारी है।

 

 

पंचायत चुनावों में नामांकन पत्रों की जांच तीन दिन चलेगी, पहले ही दिन गरुड़ और कपकोट ब्लॉकों से तीन नामांकन रद्द हो चुके हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।