उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में रेलवे की जमीन नापजोख पर हंगामा, भड़के लोग पहुंचे तहसील

लालकुआं न्यूज़- गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग और हाथीखाना इलाके में शनिवार को रेलवे और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भूमि सीमांकन किए जाने पर स्थानीय लोग भड़क गए। रेलवे द्वारा जिस जमीन पर नापजोख की जा रही थी, उसे अपनी निजी भूमि बताते हुए क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में होगा तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का आयोजन।

 

 

सीमांकन की कार्रवाई सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क काठगोदाम और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में शुरू हुई। टीम ने सबसे पहले गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से फलाहारी बाबा मंदिर की ओर पैमाइश का कार्य शुरू किया और इसके बाद हाथीखाना मोहल्ला पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सार्वजनिक स्थान पर गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं थीं आठ महिलाएं, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर...

 

 

इस दौरान लोगों ने रेलवे टीम का विरोध किया और कहा कि यह भूमि रेलवे की नहीं है। इसी को लेकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरजेश कुमार और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। विरोध बढ़ता देख रेलवे टीम को नापजोख बीच में छोड़कर लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  खनन में वजन को लेकर उच्च न्यायालय से स्टे मिलने पर गौला संघर्ष समिति के लोगों ने किया ख़ुशी का इजहार

 

गुस्साए लोगों ने बाद में तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। मौके पर उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लालकुआं क्षेत्र की भूमि का सीमांकन रेलवे और राजस्व विभाग के नक्शों का मिलान करने के बाद ही किया जाएगा।