उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में आफत की बारिश: दोपहर में छाया अंधेरा, नाले उफने, सड़कों पर भरा पानी

नैनीताल न्यूज– मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर के समय जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते शहर में ऐसा नजारा देखने को मिला मानो दिन में ही रात उतर आई हो। चारों ओर घना कोहरा छा गया और दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहनों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(अजब-गजब) यहाँ नक्शा पास कराया घर का और करा दिया कमर्शियल का निर्माण, DDA ने की कार्यवाही

 

 

बारिश इतनी तेज हुई कि कुछ ही देर में शहर की नालियां और नाले उफान पर आ गए। पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि कई सड़कों पर जलभराव हो गया। खासकर निचले इलाकों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

मल्लीताल क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में बारिश का पानी घुस गया, जिससे वहां मौजूद ग्राहकों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई और रेस्टोरेंट संचालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। नगर पालिका की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था के दावे इस बारिश में फिर फेल होते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ पर दर्दनाक हादसा: चट्टान टूटकर जेसीबी मशीन पर गिरने से ऑपरेटर की मौत, देखे वीडियो

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मॉनसून में ऐसे हालात होते हैं लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सनसनीखेज हत्‍याकांड, इंस्टाग्राम और वेब सीरीज ने छीनी पोती की मासूमियत, अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।