उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में दर्दनाक हादसा: किसान मेला देखने जा रहे 30 वर्षीय युवक की मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

लालकुआं न्यूज- पंतनगर में आयोजित किसान मेला देखने की खुशी लेकर घर से निकले मोटाहल्दू क्षेत्र के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। लालकुआं वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

 

किसान मेला देखने जा रहा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम भवान सिंह नवाड़ निवासी 30 वर्षीय आनंद पवार पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह पवार रविवार को बाइक से पंतनगर में आयोजित किसान मेले को देखने जा रहा था। इसी दौरान लालकुआं वीआईपी गेट से कुछ पहले रेलवे ओवरब्रिज के समीप पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में नौकायन के दौरान महिला ने लगाई झील में छलांग, नाव चालकों व पुलिस ने बचाई जान

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही अचेत हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से हल्द्वानी के एसटीएच भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां डेरी कर्मी की उसके साथी ने करी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वाहन की पहचान कर चालक को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

दो साल पहले पिता का भी हो चुका था निधन

आनंद पवार की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि आनंद के पिता प्रहलाद सिंह पवार का करीब दो वर्ष पहले निधन हो चुका था। उसके बड़े भाई और बहन का विवाह हो चुका है। वहीं, आनंद वर्तमान में रोजगार की तलाश कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टाटा मैक्स, एक की मौत, एक घायल

 

 

किसान मेले को देखने के लिए खुशी-खुशी घर से निकले आनंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से पूरे मोटाहल्दू क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पुलिस से फरार वाहन और उसके चालक की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।