उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ मां ने रुपए देने से किया इनकार तो गुस्से में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इस हालत में मिला यवुक का शव

रुद्रपुर न्यूज़– यहां मां के रुपये देने से इनकार करने पर गुस्से से घर से निकले युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, रवींद्रनगर ट्रांजिट कैंप निवासी 25 वर्षीय राम मंडल पेंटर था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नैनीताल के इन तीन गांवो को किया राजस्व गांव घोषित, केंद्र ने जारी की अधिसूचना, बिंदुखत्ता के बारे में भी आई नई अपडेट

रविवार रात आठ बजे राम मंडल ने अपनी मां से कुछ रुपये मांगे। मां के इनकार करने पर वह गुस्से में घर से चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर – यहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा बाईपास कल्याणी नदी के पास एक पेड़ पर कपड़े का फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्वजन के मुताबिक राम मंडल नशे का आदी था।

यह भी पढ़ें 👉  हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण की मुक्तेश्वर में त्रिशूल ऑर्चर्ड रिजॉर्ट में हुई शुरुआत।