उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- यहाँ भूमि विवाद में युवक ने खोया आपा, लोहे की रॉड से ताई-ताऊ पर किया हमला, ताई की मौत, गंभीर घायल

कोटद्वार न्यूज़- यहाँ पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच युवक ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर अपने ताऊ और ताई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – (बड़ी खबर) 9 सीओ और आर्म्ड पुलिस के 22 इंस्पेक्टरों के तबादले, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

 

घटना सोमवार रात की है। हमलावर में खुद ही दी 108 को वारदात की सूचना दी। युवक का गुस्सा इस कदर हावी था कि उसने बिना कुछ सोचे-समझे ताई पर जोरदार वार कर दिया। ताई को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ताऊ भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें  तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भूमि को लेकर विवाद था, लेकिन कभी किसी ने सोचा नहीं था कि मामला इतना बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में दर्दनाक हादसा: बुलेट पेड़ से टकराई, डीआईटी के दो बी-फार्मा छात्रों की मौत