उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्‍तराखंड में दिन में बढ़ी तपिश, रातें अब भी सर्द, छह जिलों में मौसम बदलने के आसार

  • दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर
  • शनिवार को देहरादून समेत छह जिलों में बदलेगा मौसम

 

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा चढ़ रहा है और तपिश महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में धूप चुभ रही है, हालांकि रात को पारा सामान्य से कम पहुंचने के कारण ठिठुरन बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: (बड़ी खबर) इन कर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत, बढ़ेगा वेतन

 

 

दून में दिन गर्म और रातें सर्द हो रही हैं। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। देहरादून के साथ कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा के आसार हैं।

 

 

शुक्रवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। दोपहर में पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और तपिश महसूस की जाने लगी। अभी से मौसम में गर्माहट है और लोग गर्म कपड़ों से परहेज करने लगे हैं। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी केंद्रीय उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में उर्वरक की स्थिति पर आयोजित बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

 

रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। दून में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास है। जो कि अधिकतम तापमान से करीब 20 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में अधिक अंतर स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ राशन घोटाले का आरोप: जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक से राशन डीलर की हाथापाई, दुकान सील

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और दिनभर धूप खिले रहने की आशंका है।