उत्तराखण्डकुमाऊं,

नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, अवंतिका कुंज में विकास कार्यों का लोकार्पण

लालकुआं न्यूज़– शारदीय नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अवंतिका कुंज देवी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की आज बनबसा में बैठक, धामी के फैसलों पर टिकी रहेंगी निगाहें

 

 

इस दौरान अवंतिका कुंज देवी मंदिर में आईटीसी पेपर मिल के प्लांट हेड प्रणव शर्मा और उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने हाईटेक शौचालय, फर्श तथा मंदिर परिसर में स्थापित दो शेरों और नंदी की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को कुचला, हुई मौत

 

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, रवि शंकर तिवारी, पीयूष मिश्रा और संजीव शर्मा समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां अपनी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया युवक, तो उठाया आत्मघाती कदम, अस्पताल में हुई मौत