उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी ने किया लोगों का हाल बेहाल, आज तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया युवक को किया गिरफ्तार।

 

वही माैसम केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

 

दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया, इससे पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। मई में अभी तक तीन बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया जा चुका है। पिछले शनिवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ अपनी मांगो को लेकर इस तारीख से उपनल कर्मियों ने किया आंदोलन का ऐलान

 

यह रहा तापमान
शहर          अधिकतम        न्यूनतम
देहरादून       38.9              26.8
पंतनगर        39.5              25.2
मुक्तेश्वर        25.2              14.9
नई टिहरी     27.6              18.4

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हल्के विरोध के बीच हल्द्वानी नगर निगम का बजट हुआ पारित, पढ़े विस्तार से