उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने पिता-बेटी को रौंदा, 14 वर्षीय बेटी की मौत

हल्दूचौड़ न्यूज़- हल्द्वानी-किच्छा नेशनल हाईवे पर हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पिता-बेटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

खेल महाकुंभ से लौट रहे थे पिता-बेटी

ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में बंडिया, खाद गोदाम नहर के पास रहने वाले 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार अपनी 14 वर्षीय बेटी प्रेरणा के साथ गुरुवार, 1 अक्टूबर को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों स्कूटी संख्या UK 06 AU-1303 से वापस अपने घर किच्छा लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, कार के उड़े परखच्चे, उत्तराखंड के पूर्व BJP विधायक के प्रतिनिधि की माैत, चार घायल

 

 

 

पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर

बताया गया कि सुबह करीब 11:35 बजे पिता-बेटी हल्द्वानी-किच्छा हाईवे पर हल्दूचौड़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने और नंदी ऑटोमोबाइल के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर संख्या UK06CC-6222 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सिंचाई नहर में मिला संदिग्ध अवस्था में महिला का शव, मचा हड़कंप

 

 

 

STH में इलाज के दौरान बेटी की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-बेटी को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) हल्द्वानी भेजा गया। यहां इलाज के दौरान 14 वर्षीय प्रेरणा ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके पिता सुरेंद्र कुमार का उपचार चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

 

लोगों ने चालक को पकड़ा, पुलिस ने डंपर किया जब्त

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कार्मिक विभाग ने मृतक के आश्रितों के लिए सरकारी सेवा में भर्ती करने के लिए बदला नियम, पढ़ें पूरी खबर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और डंपर को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

इधर, हादसे में 14 वर्षीय प्रेरणा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खेल महाकुंभ में शामिल होकर घर लौट रहे पिता-बेटी के साथ हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।