उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- सिक्किम चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान गंगोलीहाट के लाल का हुआ निधन।

गंगोलीहाट न्यूज़- सिक्किम चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान सीमांत के एक आइटीबीपी जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड के खेतीगांव ज्वाला निवासी संदीप सिंह भंडारी उम्र 38 वर्ष आइटीबीपी की 13 वी बटालियन में कार्यरत थे। वह इन दिनों सिक्किम भारत चीन सीमा पर तैनात थे। बीते शाम वह चीन सीमा पर ड्यूटी दे रहा था। इसी बीच एकाएक उसकी तबीयत खराब हो गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बारिश-बर्फबारी से सहस्त्रताल में फंसा कर्नाटक का ट्रेकिंग दल, 4 ट्रेकरों की मौत, 13 की हालत गंभीर, रेस्‍क्‍यू के लिए टीम हुई रवाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव 2 दिन बाद लाया जाएगा।